मंदिर समाचा

janmashtami pe dulhan ki tarah sja khatu shyamji ka mandir

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजा खाटूश्यामजी का मंदिर, इस समय पट रहेंगे बंद

Posted : Sep 07, 2023 , 01:37 PM IST

आज देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है. आज रात 12 बजे हर मंदिर में कान्हा की किलकारी गूंजेंगी. इसी के चलते बाबा श्याम के दरबार में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी के विश्व विख्यात खाटूधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है, जिसके लिए सभी बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

बाबा के दरबार में पिछले कुछ सालों में कृष्ण जन्माष्टमी पर भारी भीड़ देखने के मिलती है. आज जैसे ही 12 बजेंगे कान्हा की किलकारी गूंजेगी और नन्द के आनन्द भयों जय कन्हैयालाल के जयकारों से गुंजायमान करते देश के कोने से आए भक्त आपस में बधाईया देंगे.


peepal ke patto pr khatu shyam ka chamatkar

खाटू श्याम का चमत्कार, आज भी दिखता है यहां हर पीपल के पत्तों पर

Posted : 5 Jul 2023 , 1:37 pm

खाटू श्याम की मान्यता पूरे देश में हैं। लोगों खाटू श्याम के प्रतीक बड़ी गहरी आस्था है। आज हम आपको खाटू श्याम के एक ऐसे ही प्राचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक ही तीर से बर्बरीक ने पीपल के पेड़ के सारे पत्ते छेद दिए थे।

खाटू श्याम को भगवान कृष्ण का कलयुगी अवतार बताया गया है। खाटू श्याम भगवान के सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में कई भक्त हैं। खाटू श्याम के वैसे को कई मंदिर हैं लेकिन, उनका एक ऐसा प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर हैं जिसे कलयुग में सर्वोत्तम तीर्थ माना गया है। जिसे चुलकाना धाम के नाम से जाना जाता है। यहां आज भी पीपल का वह पेड़ स्थित है जिसके सारे पत्ते खाटू श्याम ने एक ही तीर से छेद दिए थे। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

चुलकाना धाम में मौजूद उस पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हैं कहते हैं इस पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होती है। लोग इस पेड़ पर अपनी मन्नत का धागा भी बांधते हैं।


khatu shyam mandir me murti ke saamne aake ruki car

गेट तोड़ खाटू श्याम मंदिर में घुसी कार मूर्ति के सामने रुकी, लोग बोले- बाबा का चमत्कार

Posted : Nov 12, 2022 , 3:51 PM

शनिवार को एक अनियंत्रित कार प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चैनल को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. कार सीधा भगवान की मूर्ति के सामने जाकर रुक गई. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ.

राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक अनियंत्रित कार प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चैनल को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. कार सीधा भगवान की मूर्ति के सामने जाकर रुक गई. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और कार में सवार दोनों व्यक्ति भी सुरक्षित रहे. ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मंदिर मौजूद श्रद्धालु इसे चमत्कार बता रहे हैं. खाटू श्याम मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश भावसार ने बताया कि कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे.

वहां पर एक श्रद्धालु अपनी कार लेकर आया हुआ था. दर्शन के बाद जब वह और उसका साथी वापस लौट रहे थे. तो कार स्टार्ट करने के दौरान गलती से उसने अपना नियंत्रण खो दिया और कार मंदिर का चैनल गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. गनीमत रही भगवान की मूर्ति के सामने कार जाकर रुक गई. इस घटना के दौरान मंदिर में कुछ श्रद्धालु भी मौजूद थे. हालांकि सभी बाल-बाल बच गए. कार सवार व्यक्तियों को भी कोई चोट नहीं आई.

मूर्ति के सामने आकर रुकी कार

मुकेश भावसार ने बताया कि जिस रफ्तार से कार मंदिर में घुसी और भगवान के सामने आकर रुक गई यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. हालांकि कार में मामूली नुकसान हुआ है, बाद में श्रद्धालुओं ने मिलकर कार को वापस बाहर निकलवाया.


aasman ke dikha dodta hua ghoda

खाटू श्याम जी के आसमान में नहीं दिखा दौड़ता हुआ सफेद घोड़ा, फर्जी है वायरल वीडियो

Posted : Sep 19, 2023 , 05:42 PM

खाटू श्‍याम जी के नाम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्म के अलावा वॉट्सऐप पर भी इसे वायरल किया जा रहा है। इसमें नीले आसमान में सफेद घोड़ा उड़ते हुए दिखाया गया है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह अद्भुत नजारा खाटू श्‍याम जी में देखने को मिला।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। पता चला कि सॉफ्टवेयर टूल्‍स की मदद से ऐसे वीडियो तैयार किए जा सकते हैं। यह वीडियो भी सॉफ्टवेयर टूल की मदद से तैयार किया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज श्री राम जन्‍मभूमि अयोध्‍या ने 6 सितंबर को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “क्या फर्क पड़ता है की जिंदगी कैसी होगी जब विश्वास खाटू वाले पर है तो सब कुछ अच्छा ही होगा। जय श्री खाटू श्याम।”

वायरल वीडियो में एक सफेद रंग के घोड़े को आसमान में दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर जय श्री श्‍याम खाटू में हुआ चमत्‍कार लिखा हुआ नजर आया।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी खाटू श्‍याम जी का बताकर वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो के बारे में सबसे पहले मीडिया रिपोर्ट को सर्च करना शुरू किया। यदि खाटू श्‍याम में ऐसी कोई घटना घटती तो वह जरूर मीडिया में आता। गूगल सर्च के दौरान हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल वीडियो के बारे में कुछ कहती हो।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो के बारे में सबसे पहले मीडिया रिपोर्ट को सर्च करना शुरू किया। यदि खाटू श्‍याम में ऐसी कोई घटना घटती तो वह जरूर मीडिया में आता। गूगल सर्च के दौरान हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल वीडियो के बारे में कुछ कहती हो।

इस वीडियो के बारे में और जानने के लिए हमने वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे वीडियो अलग अलग सॉफ्टवेयर टूल की मदद से बनाया जा सकता है। इसमें 3डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसे एक अन्य वीडियो के साथ मर्ज किया गया है।

जांच के अंतिम चरण में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। ‘श्री राम जन्मभूमि-अयोध्या’ नाम के इस पेज को फेसबुक पर 96 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। इसे 11 फरवरी 2020 को बनाया गया था।


badla mausam ka mijaz

शाम को फिर बदला मौसम का मिजाज, सीकर में घंटे भर तेज बरसात, सड़कें बनी दरिया

Posted : Sep 21, 2023 , 11:58 PM IST

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदलते हुये आसपास के इलाके में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. दिन भर उमस गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो रहे थे बरसात होने से गर्मी उमस से छुटकारा मिला

तेज बरसात के पानी के बहाव से सड़कें भी दरिया बनी नजर आई. कस्बें में एक घंटे से लगातार हो रही तेज बरसात से गंदे पानी की नालियों का कीचड़ भी सड़कों पर आ गया, जिससे बाबा श्याम के दर पर जाने वाले भक्तों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा था. भारी रही बरसात में भी बाबा श्याम के भक्तों के आने का सिलसिला भी जारी है. वहीं निचले इलाके में बरसात के पानी का भराव होने से कच्ची बस्ती के लोगों की परेशानी बढ़ गयी. बरसात होने से मौसम के सुहावना होने से आमजन को गर्मी से भी बढ़ी राहत मिली है. समाचार लिखें जाने तक लगातार बारिश का दौर जारी था.

तीर श्रीकृष्ण के तलवे में लगा। शिकार की चाह में शिकारी पीपल के पेड़ के नीचे आया। देखा, उसका तीर कृष्ण को लगा है। वह भगवान से क्षमा मांगने लगा। तब कृष्ण ने उसे पूर्व जन्म का रहस्य बताया और क्षमा कर दिया। असल में वह शिकारी पिछले जन्म में बाली था जिसका वध भगवान राम ने छुपकर किया था।

बाण लगने की घटना श्रीकृष्ण की इच्छा से ही हुई थी। चूंकि शिकारी ने कृष्ण को बाण (भल्ल) से मारा था इसलिए इस स्थान का नामकरण भालका हो गया। बाद में कृष्ण की देह का संस्कार त्रिवेणी संगम में हुआ। आज भालका हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ बन चुका है।

इस स्थान पर एक मंदिर भी है। इसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। इस मंदिर का जीर्णोद्धार सोमनाथ ट्रस्ट ने करवाया था। 1967 में मोरारजी देसाई ने यहां मूर्ति की स्थापना भी करवाई थी।


sikar me naye darshan pr prashasan ne ki tarbandi

सीकर में नये दर्शन मार्ग पर प्रशासन ने की तारबंदी, लोगों ने मिर्च पाउडर व पत्थर फेंककर जताया विरोध

Posted : Aug 01, 2023 , 11:38 AM

सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर हुए विस्तार के बाद नए दर्शन मार्ग में दो पक्षों को समझाइश का लगातार प्रयास किए जा रहे थे. आखिरकार उपखंड अधिकारी राकेश कुमार के आदेश के बाद तहसीलदार विपुल चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम गिरदावर मुखराम सहित आला अधिकारियों ने रास्ते का पैमाइश कर जमीन पत्थर गड्डी का कार्य करने लगे. इस दौरान कुमावत समाज के एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुषों ने मिर्च पाउडर व पत्थर फेंककर विरोध शुरू कर दिया. पत्थर फेंकने से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया. थानाधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने मय टीम करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और राजस्व टीम ने नाप-जोख कर तार बाउंड्री की गई.


ट्रेन में खाटू श्याम बाबा की अद्भुत पूजा

ट्रेन में खाटू श्याम बाबा की अद्भुत पूजा, एक साथ मिले कई भक्त तो शुरू हो गया भजन

Posted : Mar 20, 2024 , 09:06 PM

राजस्थान में अभी खाटू श्याम बाबा का लक्खी मेला चल रहा है. तीन बाण धारी के दर्शन के लिए देश विदेश से लोग सीकर पहुंच रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में ही भक्त बाबा की पूजा में लीन है. सभी भक्त मिलकर भजन गा रहे हैं..


बाबा श्याम की निशान शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बाबा श्याम की निशान शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का किया स्वागत

Posted : Mar 19, 2024 , 05:12 PM

शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में विराजित खाटू नरेश के 15वें रंगीला फागण महोत्सव धूमधाम से मनायाजा रहा है. महोत्सव के तहत मंगलवार को श्याम भक्तों की ओर से देलवाडा रोड से निशान शोभा यात्रा निकाली गई. देलवाड़ा रोड स्थित पार्षद माया शंकर यादव के निवास स्थान से शुरू हुई निशान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला तथा पुरूष श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का निशान ध्वज लेकर चल रहे थे. ढ़ोल-ढ़माकों के साथ रवाना हुई निशान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.


तिलक श्रृंगार के साथ बाबा श्याम ने दिए अलौकिक दर्शन

तिलक श्रृंगार के साथ बाबा श्याम ने दिए अलौकिक दर्शन,भक्तिमय हुए भक्त

Posted : Mar 12, 2024 , 09:48 PM

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में करोड़ों भक्तों की आस्था का केन्द्र खाटूधाम में बाबा श्याम का ग्यारह दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का मंगलवार को दूसरा दिन रहा है. बाबा श्याम का तिलक होने के पश्चात मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए


पाली में निकाली गई खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

पाली में निकाली गई खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा, शहरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

Posted : Mar 10, 2024 , 11:25 PM

कलयुग के देव खाटू श्याम बाबा का 12वां वार्षिक महोत्सव श्री श्याम निशान यात्रा संघ द्वारा भव्य निशान यात्रा पाली के गांधी मूर्ति स्थित गीता भवन से रवाना हुई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस यात्रा में महिला पुरुष और बच्चे भी हाथो में पताका लिए चल रहे थे.


!! जय जय मोर्विनंदन, जय जय बाबा श्याम!!

!! जय जय शीश के दानी, जय जय खाटू धाम!!

!! जय जय लखदातार, जय जय लिले के असवार!!

!! जय जय खाटू के महाराज, जय पांडव कुल उजियार!!