संपादकीय नीति व सुधार नीति

यह पेज बताता है कि KhatuWaleBaba.in पर समाचार और जानकारी किन नियमों के अनुसार प्रकाशित की जाती है। हमारा उद्देश्य है कि खाटू श्याम जी आने वाले हर भक्त को सही, ताज़ा और काम की जानकारी मिले।

1. स्रोत

  • मंदिर से जुड़ी सूचना: श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटू की घोषणाएँ और मंदिर पर लगे सूचना-पट।
  • व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक: सीकर ज़िला प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक सूचनाएँ।
  • तिथि और मुहूर्त: जयपुर (राजस्थान) के लिए गणना किया गया पंचांग। समय भारतीय मानक समय (IST) में दिया जाता है।
  • यात्रा जानकारी: रेलवे की समय-सारणी, सड़क दूरी और टीम की अपनी खाटू यात्राओं में ली गई जानकारी।

जो जानकारी किसी भरोसेमंद स्रोत से पक्की नहीं हो पाती, उसे प्रकाशित नहीं किया जाता।

2. समाचार के नियम

  • हर समाचार पर प्रकाशन की तारीख और समय दिखाया जाता है। बाद में बदलाव होने पर “अपडेट” का समय भी दिया जाता है।
  • शीर्षक में वही लिखा जाता है जो समाचार में है — क्या हुआ, कब और कहाँ।
  • दूसरे समाचार माध्यमों की खबरों की नकल नहीं की जाती। फोटो टीम द्वारा ली गई होती हैं या जिस स्रोत की हों उसका नाम दिया जाता है।
  • गर्भगृह और मूर्ति की फोटो प्रकाशित नहीं की जाती।
  • धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को “मान्यता” या “परंपरा” के रूप में ही लिखा जाता है, तथ्य के रूप में नहीं।

3. स्वतंत्रता और विज्ञापन

KhatuWaleBaba.in एक स्वतंत्र पोर्टल है और श्री श्याम मंदिर कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। साइट पर पूजा विधि ई-बुक बेची जाती हैं; बिकने वाली किसी भी चीज़ की जानकारी पेज पर साफ़ दिखाई जाती है। समाचार और जानकारी किसी भुगतान के बदले नहीं बदली जाती।

4. सुधार नीति (Corrections Policy)

गलती किसी से भी हो सकती है। अगर हमारे किसी पेज या समाचार में गलत जानकारी है:

  1. संपर्क पेज से हमें पेज का लिंक और सही जानकारी भेजें।
  2. हम स्रोत से मिलान करके जल्द से जल्द पेज ठीक करते हैं।
  3. किसी समाचार में तथ्य की बड़ी गलती ठीक की जाती है, तो पेज पर “सुधार” का नोट और तारीख दी जाती है।

5. ज़िम्मेदारी

इस नीति का पालन संपादकीय टीम करती है। प्रकाशक: Ad Accurate Digital Service, संस्थापक प्रकाश कुमार बेंगानी। अधिक जानकारी: हमारे बारे में।

🙏 इस जानकारी को परिवार व मित्रों से शेयर करें / Share