Home News दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

Mela News 📅 5 Jun 2026 ⏱️ 3 min read

 खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से रेवाड़ी, बावल तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सरकार क्षेत्र के रेल एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

इस रेल सेवा के शुभारंभ से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी। दिल्ली, रेवाड़ी और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा विशेष रूप से सुविधाजनक साबित होगी। रेवाड़ी स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे पुर्नविकास योजना की रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों से ली।

रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिया कि रेवाड़ी पीतल की नगरी के साथ हेमू विक्रमादित्य व अमर शहीद राव तुलाराम की धरती है इसलिए रेलवे स्टेशन रेवाड़ी के इतिहास से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देकर स्टेशन पर इस तरह की कलाकृति बनाई जाए कि यात्री रेवाड़ी के इतिहास से रूबरू हो सके।

🙏 Source: KhatuWaleBaba.in — खाटू श्याम जी का सम्पूर्ण तीर्थयात्रा पोर्टल | Hotels • Trains • Routes • Live Darshan
Prakash Bengani
लेखक / Author
Prakash Bengani

KhatuWaleBaba.in — खाटू श्याम जी yatra news, हर खबर local team द्वारा verified sources से। WordPress.org पर 844 मंदिरों की Temple Directory plugin के developer।

शेयर करें: 📱 WhatsApp Facebook Twitter

और खबरें पढ़ें

← All News
📰 खाटू श्याम — देश भर से ताज़ा खबरें सभी खबरें →
Auraiya News: प्रयागराज संगम से खाटू श्याम तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
📰 Amar Ujala · 14 hours पहले ↗
मेहंदीपुर बालाजी, खाटू श्याम के लिए फफूंद में मिलेगी ट्रेन
📰 Hindustan · 16 hours पहले ↗
Prayagraj : संगमनगरी से खाटू श्याम तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एनसीआर रेलवे ने जारी की समय सारिणी
📰 Amar Ujala · 18 hours पहले ↗
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कानपुर से खाटू श्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जयपुर भी जाना आसान - good news for rail passengers special train from kanpur to khatu shyam jaipur travel also easier
📰 Jagran · 19 hours पहले ↗
संगम नगरी से खाटू श्याम के लिए 10 अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी सीट
📰 Jagran · 20 hours पहले ↗